November 8, 2012

Navratri story in Hindi


देवी दुर्गा - शक्ति का अवतार


हिंदू मान्यतानुसार देवी दुर्गा को शक्ति का अवतार माना जाता है। दुर्गा जी हिन्दू धर्म की देवी हैं। इन्हें आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इनके नौ अन्य रूप है जिनकी पूजा नवरात्रों में की जाती है। माना जाता है कि राक्षसों का संहार करने के लिए देवी पार्वती ने दुर्गा का रूप धारण किया था। दुर्गा जी को तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले साधक आदि शक्ति और परमदेवी मानते हैं। दुर्गा जी के विषय में हिन्दू धर्म में कई कथाओं का वर्णन है.

हिन्दू धर्मानुसार असुरों के अत्याचार से दुखी होकर देवताओं ने जगज्जननी देवी पार्वती का आवाहन किया। देवताओं की पुकार पर देवी प्रकट हुईं तथा उन्हें दैत्यों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की बात कही। तब अपने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्गा का रूप धारण किया और राक्षसों का अंत कर दिया। तब से ही दुर्गा को युद्ध की देवी के रूप में जाना जाने लगा।




Maa-Durga-Navratri-story-in-Hindi-Goddess-Durga-emergence

Goddess Durga emergence

दुर्गा जी, देवी पार्वती का ही रूप है इसलिए इनका भी निवास स्थान कैलाश है। इनका वाहन शेर है। इनके आठ हाथ हैं। इनके एक तरफ के तीन हाथों में तलवार, चक्र और गदा है तथा दूसरी तरफ के तीन हाथों में कमल त्रिशूल और धनुष है। इनके अन्य एक हाथ में शंख और एक हाथ वर मुद्रा में हैं।
राम जी ने भी रखा था नवरात्र व्रत

मान्यता है कि शारदीय नवरात्र में महाशक्ति की पूजा कर श्रीराम ने अपनी खोई हुई शक्ति पाई। इसलिए इस समय आदिशक्ति की आराधना पर विशेष बल दिया गया है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार, 'दुर्गा सप्तशती' में स्वयं भगवती ने इस समय शक्ति-पूजा को महापूजा बताया है।
किष्किंधा में चिंतित श्रीराम

रावण ने सीता का हरण कर लिया, जिससे श्रीराम दुखी और चिंतित थे। किष्किंधा पर्वत पर वे लक्ष्मण के साथ रावण को पराजित करने की योजना बना रहे थे। उनकी सहायता के लिए उसी समय देवर्षि नारद वहां पहुंचे। श्रीराम को दुखी देखकर देवर्षि बोले, 'राघव! आप साधारण लोगों की भांति दुखी क्यों हैं? दुष्ट रावण ने सीता का अपहरण कर लिया है, क्योंकि वह अपने सिर पर मंडराती हुई मृत्यु के प्रति अनजान है।
महाशक्ति का परिचय

नारद ने संपूर्ण सृष्टि का संचालन करने वाली उस महाशक्ति का परिचय राम को देते हुए बताया कि वे सभी जगह विराजमान रहती हैं। उनकी कृपा से ही समस्त कामनाएं पूर्ण होती है। आराधना किए जाने पर भक्तों के दुखों को दूर करना उनका स्वाभाविक गुण है। त्रिदेव-ब्रह्मा, विष्णु, महेश उनकी दी गई शक्ति से सृष्टि का निर्माण, पालन और संहार करते है।
नवरात्र पूजा का विधान

देवर्षि नारद ने राम को नवरात्र पूजा की विधि बताई कि समतल भूमि पर एक सिंहासन रखकर उस पर भगवती जगदंबा को विराजमान कर दें। नौ दिनों तक उपवास रखते हुए उनकी आराधना करें। पूजा विधिपूर्वक होनी चाहिए। आप के इस अनुष्ठान का मैं आचार्य बनूंगा। राम ने नारद के निर्देश पर एक उत्तम सिंहासन बनवाया और उस पर कल्याणमयी भगवती जगदंबा की मूर्ति विराजमान की। श्रीराम ने नौ दिनों तक उपवास करते हुए देवी-पूजा के सभी नियमों का पालन भी किया।


Maa-Durga-Navratri-story-in-Hindi-Goddess-Durga-emergence

Maa Durga

जगदंबा का वरदान


मान्यता है कि आश्विन मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि की आधी रात में श्रीराम और लक्ष्मण के समक्ष भगवती महाशक्ति प्रकट हो गई। देवी उस समय सिंह पर बैठी हुई थीं। भगवती ने प्रसन्न-मुद्रा में कहा- 'श्रीराम! मैं आपके व्रत से संतुष्ट हूं।

जो आपके मन में है, वह मुझसे मांग लें। सभी जानते हैं कि रावण-वध के लिए ही आपने पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में अवतार लिया है। आप भगवान विष्णु के अंश से प्रकट हुए हैं और लक्ष्मण शेषनाग के अवतार हैं। सभी वानर देवताओं के ही अंश हैं, जो युद्ध में आपके सहायक होंगे। इन सबमें मेरी शक्ति निहित है। आप अवश्य रावण का वध कर सकेंगे। अवतार का प्रयोजन पूर्ण हो जाने के बाद आप अपने परमधाम चले जाएंगे। इस प्रकार श्रीराम के शारदीय नवरात्र-व्रत से प्रसन्न भगवती उन्हे मनोवांछित वर देकर अंतर्धान हो गई। 


Rama-and-Ravana-The-Ramayana-Navratri-story-in-Hindi-lord-rama

Rama and Ravana - The Ramayana




































November 7, 2012

Sati Devi story in hindi

शक्तिपीठ - माता की कथा


आदि सतयुग के राजा दक्ष की पुत्री पार्वती माता को शक्ति कहा जाता है। यह शक्ति शब्द बिगड़कर 'सती' हो गया। पार्वती नाम इसलिए पड़ा की वह पर्वतराज अर्थात् पर्वतों के राजा की पुत्र थी। राजकुमारी थी। लेकिन वह भस्म रमाने वाले योगी शिव के प्रेम में पड़ गई। शिव के कारण ही उनका नाम शक्ति हो गया। पिता की ‍अनिच्छा से उन्होंने हिमालय के इलाके में ही रहने वाले योगी शिव से विवाह कर लिया।

एक यज्ञ में जब दक्ष ने पार्वती (शक्ति) और शिव को न्यौता नहीं दिया, फिर भी पार्वती शिव के मना करने के बावजूद अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई, लेकिन दक्ष ने शिव के विषय में सती के सामने ही अपमानजनक बातें कही। पार्वती को यह सब बरदाश्त नहीं हुआ और वहीं यज्ञ कुंड में कूद कर अपने प्राण त्याग दिए।

Sati-and-Shiva-Sati-Devi-story-in-hindi-शक्तिपीठ-माता-की-कथा

Sati and Shiva


यह खबर सुनते ही शिव ने अपने सेनापति वीरभद्र को भेजा, जिसने दक्ष का सिर काट दिया। इसके बाद दुखी होकर सती के शरीर को अपने सिर पर धारण कर शिव ‍क्रोधित हो धरती पर घूमते रहे। इस दौरान जहां-जहां सती के शरीर के अंग या आभूषण गिरे वहां बाद में शक्तिपीठ निर्मित किए गए। जहां पर जो अंग या आभूषण गिरा उस शक्तिपीठ का नाम वह हो गया। इसका यह मतलब नहीं कि अनेक माताएं हो गई।

Sati-and-Shiva-Sati-Devi-story-in-hindi-शक्तिपीठ-माता-की-कथा

Shiva and Sati

February 4, 2012

श्री हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारी
बरनौ रघुबर बिमल जसु, जो दायकू फल चारि
बुध्दि हीन तनु जानिके सुमिरौ पवन कुमार |
बल बुध्दि विद्या देहु मोंही , हरहु कलेश विकार ||


चोपाई


जय हनुमान ज्ञान गुन सागर |
जय कपीस तिहुं लोक उजागर ||
राम दूत अतुलित बल धामा |
अंजनी पुत्र पवन सुत नामा ||


महाबीर बिक्रम बजरंगी|
कुमति निवार सुमति के संगी ||
कंचन बरन बिराज सुबेसा |
कानन कुण्डल कुंचित केसा ||


हाथ वज्र औ ध्वजा विराजे|
काँधे मूंज जनेऊ साजे||
संकर सुवन केसरी नंदन |
तेज प्रताप महा जग बंदन||


विद्यावान गुनी अति चातुर |
राम काज करिबे को आतुर ||
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |
राम लखन सीता मन बसिया ||


सुकसम रूप धरी सियहि दिखावा |
बिकट रूप धरी लंक जरावा ||
भीम रूप धरी असुर संहारे |
रामचंद्र के काज संवारे ||


लाय संजीवनी लखन जियाये |
श्रीरघुवीर हरषि उर लाये ||
रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई |
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ||


सहस बदन तुम्हरो जस गावे |
अस कही श्रीपति कंठ लगावे ||
सनकादिक ब्रह्मादी मुनीसा|
नारद सारद सहित अहीसा ||


जम कुबेर दिगपाल जहा ते|
कबि कोबिद कही सके कहा ते||
तुम उपकार सुग्रीवहीं कीन्हा |
राम मिलाय राज पद दीन्हा ||


तुम्हरो मंत्र विभिषण माना |
लंकेश्वर भए सब जग जाना ||
जुग सहस्र योजन पर भानू |
लील्यो ताहि मधुर फल जाणू ||


प्रभु मुद्रिका मेली मुख माहीं|
जलधि लांघी गए अचरज नाहीं||
दुर्गम काज जगत के जेते |
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||


राम दुआरे तुम रखवारे |
होत न आग्यां बिनु पैसारे ||
सब सुख लहै तुम्हारी सरना |
तुम रक्षक काहू को डरना ||


आपन तेज सम्हारो आपे |
तीनों लोक हांक ते काँपे ||
भुत पिशाच निकट नहिं आवे |
महावीर जब नाम सुनावे ||


नासै रोग हरे सब पीरा |
जपत निरंतर हनुमत बीरा ||
संकट से हनुमान छुडावे |
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै||


सब पर राम तपस्वी राजा |
तिन के काज सकल तुम साजा ||
और मनोरथ जो कोई लावे |
सोई अमित जीवन फल पावे ||


चारों जुग प्रताप तुम्हारा |
है प्रसिद्ध जगत उजियारा ||
साधु संत के तुम रखवारे |
असुर निकंदन राम दुलारे ||


अष्ट सिद्धि नौनिधि के दाता |
अस बर दीन जानकी माता ||
राम रसायन तुम्हरे पासा |
सदा रहो रघुपति के दासा ||


तुम्हरे भजन राम को पावे |
जनम जनम के दुःख बिस्रावे ||
अंत काल रघुबर पुर जाई |
जहा जनम हरी भक्त कहाई ||


और देवता चित्त न धरई |
हनुमत सेई सर्व सुख करई||
संकट कटे मिटे सब पीरा |
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ||


जय जय जय हनुमान गोसाई |
कृपा करहु गुरु देव के नाइ ||
जो सत बार पाठ कर कोई |
छूटही बंदी महा सुख होई ||


जो यहे पढे हनुमान चालीसा |
होय सिद्धि साखी गौरीसा ||
तुलसीदास सदा हरी चेरा |
कीजै नाथ हृदये मह डेरा ||

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूर्ति रूप |
राम लखन सीता सहित , ह्रुदय बसहु सुर भूप ||



Hanuman-five-mukhi
श्री हनुमान



February 1, 2012

Learn Jyotish Vidya: अनन्त नामक कालसर्प योग

Learn Jyotish Vidya: अनन्त नामक कालसर्प योग: अनन्त नामक कालसर्प योग जन्मकुंडली में राहु लग्न में व केतु सप्तम में हो और उस बीच सारे ग्रह हों तो अनन्त नामक कालसर्प योग बनता है।...

January 30, 2012

Learn Jyotish Vidya: वास्तु और मुख्य द्वार : कुछ टिप्स

Learn Jyotish Vidya: वास्तु और मुख्य द्वार : कुछ टिप्स: वास्तु और मुख्य द्वार : कुछ टिप्स गृह के मुख्य द्वार को गृहमुख माना जाता है। इसका वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व है। यह परिवार व गृहस...

January 28, 2012

Learn Jyotish Vidya: मूलांक 1 - एक

Learn Jyotish Vidya: मूलांक 1 - एक: मूलांक 1 - एक किसी भी महीने में 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को जिनका जन्म हुआ है उनका मूलांक एक होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य ह...

January 26, 2012

Learn Jyotish Vidya: ग्रहों को अपने अनुकूल बनाये

Learn Jyotish Vidya: ग्रहों को अपने अनुकूल बनाये: ग्रहों को अपने अनुकूल बनाये  सूर्य सूर्य : सूर्य ग्रह पिता का प्रतिनिधित्व करता है। पिता की आज्ञाओं का पालन करें और उनमें ईश्वरीय अ...

January 25, 2012

Learn Jyotish Vidya: 2015 – कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ

Learn Jyotish Vidya: 2015 – कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ: 2015 – कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ लोहडी – 13 जनवरी 2015 वसंत पंचमी – 24 जनवरी 2015 भारत गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2015 मा...

January 24, 2012

Learn Jyotish Vidya: फरवरी 2015 - त्यौहार व उपयोगी जानकारी

Learn Jyotish Vidya: फरवरी 2015 - त्यौहार व उपयोगी जानकारी: फरवरी 2015 - त्यौहार व उपयोगी जानकारी तिथि आदि जानकारी  पूर्णिमा – 3 फरवरी 2015 एकादशी – 1 5 फरवरी 2015 अमावस्या – 1...

January 21, 2012

January 20, 2012

Learn Jyotish Vidya: वास्तु - यह तो किया ही जा सकता है

Learn Jyotish Vidya: वास्तु - यह तो किया ही जा सकता है: वास्तु - यह तो किया ही जा सकता है मैं अक्सर अपने लेखों में सवाल उठाता हूँ कि क्या वास्...

January 19, 2012

Learn Jyotish Vidya: ताश के पत्तों से भविष्यफल : ज्योतिष मे ताश के पत्त...

Learn Jyotish Vidya: ताश के पत्तों से भविष्यफल : ज्योतिष मे ताश के पत्त...: ताश के पत्तों से भविष्यफल : ज्योतिष मे ताश के पत्ते मनुष्य के जीवन में क्या क्या घटित हो रहा है या क्या क्या घटित होगा अच्छा होगा या ब...

January 18, 2012

Learn Jyotish Vidya: कुंडली के बारह भावों में सूर्य का फल

Learn Jyotish Vidya: कुंडली के बारह भावों में सूर्य का फल: कुंडली के बारह भावों में सूर्य का फल 1 : लग्न में सूर्य हो तो जातक स्वाभिमानी, क्रोधी, पित्त, वात रोगी, चंचल, प्रवासी, अस्थिर संपत्ति ...

January 17, 2012

Learn Jyotish Vidya: तीन प्रकार का होता है जाप

Learn Jyotish Vidya: तीन प्रकार का होता है जाप: तीन प्रकार का होता है जाप ----------------------------------- जाप मुख्यतः तीन प्रकार का होता है। १. वाचिक - जो जाप अत्यंत धीमे स्...

January 16, 2012

Learn Jyotish Vidya: वाराह दन्त

Learn Jyotish Vidya: वाराह दन्त: वाराह दन्त --------------- मित्रों, वैसे तो शूकर (सुअर) जिसे वाराह भी कहते हैं, एक निंदित प्राणी है किंतु तंत्र और अध्यात्म में इसका...

January 15, 2012

Learn Jyotish Vidya: हाथों में भी होते हैं “तीर्थ” --------------------...

Learn Jyotish Vidya: हाथों में भी होते हैं “तीर्थ” --------------------...: हाथों में भी होते हैं “तीर्थ” ---------------------------- मित्रों आपने काशी,अवन्तिका,प्रयाग,अयोध्या,मथुरा आदि तीर्थों के बारे में ...

January 14, 2012

Learn Jyotish Vidya: पूजन सामग्री यथास्थान रखें

Learn Jyotish Vidya: पूजन सामग्री यथास्थान रखें: पूजन सामग्री यथास्थान रखें ------------------------------------ हमारे शास्त्रों में पूजन सामग्री को यथास्थान रखने का विधान बताया गया ह...

January 13, 2012

January 12, 2012

Learn Jyotish Vidya: हनुमान चालीसा की सिद्धि

Learn Jyotish Vidya: हनुमान चालीसा की सिद्धि:   हनुमान चालीसा की सिद्धि * 3 फरवरी को मंगलवारीय पूर्णिमा + पुष्य नक्षत्र का शुभ योग *~ 3 फरवरी से शुरू करे संकट हरण-मंगल करण"हन...

January 11, 2012

Learn Jyotish Vidya: मीन राशि की जीवनशैली

Learn Jyotish Vidya: मीन राशि की जीवनशैली: मीन राशि की जीवनशैली मीन राशि का खान-पान : जल तत्व द्वारा शासित होती हैं |इन्हे ऐसा खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करने की जरुरत ...

January 10, 2012

Learn Jyotish Vidya: एकाक्षी नारियल

Learn Jyotish Vidya: एकाक्षी नारियल: एकाक्षी नारियल ------------------------- नारियल से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। सामान्यतः नारियल में दो आंखे और एक मुँह होता है किं...

January 7, 2012

Learn Jyotish Vidya: शनि की ज्योतिषीय विवेचना ज...

Learn Jyotish Vidya: शनि की ज्योतिषीय विवेचना ज...: शनि की ज्योतिषीय विवेचना ज्योतिष शास्त्रों में शनि के विकृ्त रुप की व्याख्या अधिक की गई है. शास्त्रों में वर...

January 5, 2012

Learn Jyotish Vidya: शादी कब होगी? (When will I get married)

Learn Jyotish Vidya: शादी कब होगी? (When will I get married): शादी कब होगी? (When will I get married) शादी कब होगी! यह प्रश्न भले है छोटा है लेकिन हमारे समाज के लिए यह एक अहम प्रश्न है. बच्चों के ज...